फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान नहीं मिलने से पूर्व सैनिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सेना कैंटीन में सामान नहीं मिलने से पूर्व सैनिक, आश्रित और वीरनारियां परेशान हैं। पूर्व सैनिकों ने बैठक कर राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, सेना मुख्यालय समेत स्टेशन कमांडर बनबसा को ज्ञापन भेजकर कैंटीन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और सामान उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर, पूर्व सैनिक कल्याण समिति खटीमा और नानकमत्ता की बैठक में बनबसा स्थित सीएसडी कैंटीन में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है। कहा कि कैंटीन में 10 से 15 दिनों तक ही सामान उपलब्ध रहता है। बनबसा के अलावा रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट आदि स्थानों से आने वाले पूर्व सैनिकों को बिना सामान लिए लौटना पड़ता है। इससे उन्हें दिक्कत होती है। बैठक में गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, पूर्व सैनिक कल्याण समिति नानकमत्ता अध्यक्ष धरम सिंह बिष्ट और खटीमा अध्यक्ष केएस खनका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें