फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधारने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। करीब डेढ़ माह से नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इससे रात को बाजार क्षेत्र में अंधकार पसरा रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी अभी तक स्ट्रीट लाइटों को सुधारा नहीं गया है। लोगों ने पालिका प्रशासन शीघ्र ही स्ट्रीट लाइटों को सुधारे की मांग की है।

पाटनी तिराहे से चंदमार्केट, मीना बाजार और मुख्य बनबसा बाजार क्षेत्र की करीब ढाई दर्जन स्ट्रीट लाइटें पिछले डेढ़ माह से खराब पड़ी हैं। व्यापार मंडल पदाधिकारियों व आम लोगों का कहना है कि इसकी सूचना नगर पंचायत प्रशासन को दी जा चुकी है। किंतु अभी तक खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारा नहीं गया है। रात के समय बाजार में अंधकार पसरा रहता है। पुलिस को भी गश्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाजार में लगे सीसी कैमरे भी रोशनी के अभाव में धुंधली रिकार्डिंग कर रहे हैं। व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, एलायंस क्लब अध्यक्ष अरुण सोराड़ी, सचिव राज सिंह भदौरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री संजय पारिक, संदीप पाठक आदि ने शीघ्र खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें