फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वांला जाकर बयान लेंगी जांच अधिकारी सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वांला जाकर बयान लेंगी जांच अधिकारी सीमा
विज्ञापन

स्वांला जीप दुर्घटना की पड़ताल
7 फरवरी को हुई दुर्घटना में सभी 10 लोगों की मौत हुई थी
टनकपुर के वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेज फुटेज उपलब्ध कराने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत।
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर 7 फरवरी को हुई जीप दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। अलबत्ता अब तक किसी ने भी बयान दर्ज नहीं कराए हैं। करीब 400 मीटर खाई में गिरी इस जीप दुर्घटना में चालक सहित सभी दस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 23 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के पास हुए हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दुर्घटना के कुछ ही घंटे बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए थे। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने चंपावत सदर की उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति ने अब तक कोई बयान दर्ज नहीं कराए हैं। बताया गया कि मंदिर के पुजारी पंडित भुवन मुरारी सहित अन्य लोग बयान दर्ज कराने में डर रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि जांच और बयान दर्ज कराने के लिए अब वह इस सप्ताह स्वयं स्वांला जाएंगी। वहीं जांच अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने एनएच पर ककरालीगेट बैरियर के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी से हादसे के दिन के फुटेज के लिए टनकपुर के वन क्षेत्राधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें