फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरण मंदिर के पास अंग्रेज पहाड़ी का कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
इंजीनियरों की टीम के निरीक्षण के बाद निर्माणाधीन टनकपुर-जौलीजीबी मार्ग पर ठेकेदार कंपनी ने पहाड़ी कटान का कार्य फिर शुरू कर दिया है। ठेकेदार कंपनी को श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहाड़ी कटान करने के निर्देश दिए गए हैं।


सड़क निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को मां पूर्णागिरि धाम के चरण मंदिर के पास अंग्रेज पहाड़ी की चट्टान के अचानक दरकने से दो श्रमिकों की मौत हो गई थी और तीन श्रमिक मलबे की चपेट में आकर घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से कार्यदायी विभाग और ठेकेदार कंपनी के साथ ही प्रशासन में खासा हड़कंप मचा था। हादसा पहाड़ी काटने के लिए ठेकेदार कंपनी द्वारा विस्फोट किए जाने से होने की बात भी उछली, लेकिन जांच में विस्फोट नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद कार्यदायी विभाग पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और फिर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। पीआईयू के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि ठेकेदार कंपनी को श्रमिकों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हुए पहाड़ी का कटान करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें