फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय क्विज में भाग लेने छात्र देहरादून रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय क्विज में भाग लेने के लिए जीआईसी चंपावत के छात्र राकेश चंद्र शर्मा और नीरज कुमार मंगलवार को देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन


मार्गदर्शक शिक्षक चंद्र सिंह पुजारी ने बताया कि राज्य स्तरीय क्विज का आयोजन 20 दिसंबर को फूल चंद्र नारी इंटर कॉलेज चकराता रोड में होगा।

इसके अलावा राज्य स्तरीय उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी राकेश और नीरज के अलावा संजीव सिंह का चयन हुआ है, जो मार्गदर्शक शिक्षक मनोज कुमार जोशी के नेतृत्व में 22 दिसंबर को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ (माध्यमिक) डीएस राजपूत, बीईओ अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने सभी प्रतिभागी छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें