चंपावत। व्यापारियों ने जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन को योजना के अनुसार बनाए जाने की मांग उठाई है। सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बस स्टेशन के परिसर में पर्याप्त मात्रा में भूमि होने के कारण चंपावत-खेतीखान रोड में दुकानें बनाई जाएं।
जिससे रोडवेज की आमदनी हो सके। कहा गया है कि परिसर में भूमि का अधिक से अधिक सदुपयोग किया जाए। जिससे बेरोजगारों को रोजगार मिलने के साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम की आय में वृद्धि होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष दीपक तड़ागी लारा, नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सुनील कार्की, बद्री दत्त जोशी, महाराणा प्रताप, हेमंत वर्मा, कैलाश सिंह, हरीश सक्टा, गोपाल सिंह आदि शामिल रहे।