फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति के दो साल बाद भी सड़क नहीं बनने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और सर्वे होने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रियांसी बमनगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप मट्टीखाल से सौराई तक रोड निर्माण शुरू किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मट्टीखाल से सौराई तक 12 किमी लंबी सड़क के निर्माण को वर्ष 2015 में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद लोनिवि की ओर से सर्वे भी किया गया, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।

सड़क निर्माण न होने से हरतोला, सौराई, भनार, प्यानी और बुड़साल के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज को भी सड़क तक लाने के लिए करीब 15 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लोनिवि के ईई डीडी भट्ट के अनुसार प्रस्तावित सड़क में वन अधिनियम की क्लीयरेंस नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें