फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत सहित तीन नगर क्षेत्रों में सीसीटीवी लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। चंपावत, टनकपुर नगर पालिका और बनबसा नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए विधायक निधि से 7.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने शहर की सुरक्षा और शांति के मद्देनजर इस रकम को अवमुक्त किया है। सीसीटीवी लगाने का काम संबंधित नगर पालिका परिषद करेंगी। इसके अलावा छह अन्य निर्माण कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि सैंदर्क से कोयाटी मोटर मार्ग निर्माण को 5 लाख, चल्थी में हिमालय विकास समिति कक्ष निर्माण को 2.50 लाख, चूनाभट्टा में बेताल मंदिर मेला स्थल सौंदर्यीकरण को 1.50 लाख, ग्राम सभा कठनौली के एएनएम केंद्र से मेरा गांव-मेरी सड़क तक मोटर मार्ग व खलकंडिया में जल विद्युत केंद्र निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये और कोट अमोड़ी में सिद्ध बाबा मेला स्थल सुंदरीकरण के लिए 50 हजार रुपये दिए हैं। इन सभी कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को बनाया गया है। बता दें कि चुनाव जीतने के बाद विधायक गहतोड़ी ने चंपावत, टनकपुर और बनबसा शहर में सीसी कैमरे लगाने की घोषणा की थी। जिस पर अमल करते हुए उन्होंने तीनों नगर निकायों को विधायक निधि से ढाई-ढाई लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। विधायक ने कहा कि सीसी कैमरे लगने से न सिर्फ शहर की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सकेगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें