फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में स्काउट-गाइड शिविर का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड में जारी दो दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का समापन हो गया है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बाराकोट में हुए शिविर का समापन जिला कमिशनर डॉ. भुवन चंद्र जोशी, जिला सचिव भुवन शंकर पांडेय और खंड शिक्षाधिकारी आरआर लोहिया ने किया।
विज्ञापन


इसमें गाइडों को स्काउट नियम, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, हाइकिंग आदि की जानकारी दी गई। ब्लॉक सचिव मंजूबाला ने बताया कि शिविर के दौरान टैंट लगाना, गांठ बंधन और साहसिक खेल भी हुए। वहां स्काउट मास्टर जगदीश तड़ागी, जनार्दन गड़कोटी, अखिलेश ओली, मनोज गड़कोटी, दान सिंह दरियाल, सगीर अहमद, अनिल कुमार, दीपक जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, गाइट कैप्टन सुनीता कालाकोटी आदि मौजूद थे। शिविर में छठीं कक्षा से इंटर तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें