फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 14 बालक कबड्डी में राइंका टनकपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार से स्टेडियम में दो दिनी अंतरविद्यालयी खेल महाकुंभ शुरू हो गया। मुख्य अतिथि उचौलीगोठ के ग्राम प्रधान सुरेश सिंह महर ने शुभारंभ किया। शनिवार को अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के विभिन्न मुकाबले होंगे।

खेल महाकुंभ के पहले दिन अंडर-14 एवं अंडर-10 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं के मुकाबले हुए। अंडर-14 बालक वर्ग के कबड्डी मुकाबले में राइंका टनकपुर ने एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी की टीम की हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में राबाइंका टनकपुर ने राउमावि बस्तिया को हराया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सरस्वती ज्ञान मंदिर की सिया कुमारी ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राइंका टनकपुर का उदय सक्सेना अव्वल रहा। 200 मीटर बालक दौड़ में राइंका टनकपुर के उदय सक्सेना, बालिका वर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर की सिया कुमारी, 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राइंका टनकपुर के अनुज, बालिका वर्ग में राबाइंका टनकपुर की रिया ढेक प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-10 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की 100 मीटर दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर के चंदन कुमार, बालिका वर्ग में राप्रावि वार्ड नंबर 10 की गौरी यादव, 400 मीटर बालक वर्ग में राप्रावि चंदनी के राकेश राम, बालिका वर्ग में राप्रावि सैलानीगोठ की भावना राय प्रथम रही। अंडर-10 आयु वर्ग के बालकों की लंबी कूद में राप्रावि चंदनी के दीपक, बालिका वर्ग में राप्रावि मनिहारगोठ की मीना ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-10 आर्य वर्ग के बालकों की कबड्डी में राप्रावि चंदनी एवं बालिका वर्ग में मनिहारगोठ की टीम प्रथम रही। निर्णायक मंडल में रचित वल्दिया, प्रकाश जोशी, ललित मोहन भट्ट, कल्पना आर्य शामिल थे। आयोजन में संजय पाठक, मंजू बिष्ट, देवेंद्र प्रकाश भट्ट, आरएस राजपूत, नंदकिशोर, कल्पना धामी, होशियार सिंह, राकेश रावत, दीपक चंद आदि ने सहयोग दिया।


फोटो 10 टीएनपी 02 व 03 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें