फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। महिला कांग्रेस ने संसद और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। इसे लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला बोहरा के नेतृत्व में महिलाओं के शिष्टमंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने कई राज्यों की मदद से स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया था। मगर संसद व राज्यों की विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण से संबंधित बिल करीब दो दशक से लटका हुआ है। इस वक्त भी संसद में आधी आबादी की हिस्सेदारी महज 11 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि 2014 के चुनावों में भाजपा के घोषणा पत्र में महिलाओं को लोकसभा व राज्य विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का उल्लेख था, लेकिन 3 साल बाद भी महिलाओं को आरक्षण दिए जाने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। महिलाओं ने पीएम से 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजेश्वरी, पुष्पा ढेक, चंद्रा देवी, राधा देवी, सीता देव, जीवंती माहरा, माधवी देवी, सरस्वती, हेमलता, डीडी पांडेय, विजय माहरा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें