फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर रास्तों पर अवरोध लगाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
प्रशासन ने शारदा से खनिज निकासी की आड़ में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को राजस्व, वन विभाग, पुलिस एवं खनन प्रभाग की टीम ने खनन क्षेत्र का संयुक्त सर्वे कर चोर रास्तों को चिन्हित किया है। इन चोर रास्तों की सूची तैयार कर इन्हें ट्रकों के आवागमन के लिए बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन


शारदा से खनिज निकासी शुरू कराने के साथ ही प्रशासन अवैध खनन पर नकेल कसने की तैयारी में जुट गया है। पिछले दिनों तहसील में हुई बैठक में एसडीएम अनिल चन्याल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को किसी भी सूरत में अवैध खनन न होने देने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिसके बाद संबंधित विभाग खनन क्षेत्र से लगे ऐसे चोर रास्तों को चिन्हित कर रहा है, जहां से अवैध खनिज निकासी की आशंका हो। सीओ आरएस रौतेला, खनन प्रभारी हरीश पाल, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार, राजस्व निरीक्षक जोतराम टम्टा, वन वीट अधिकारी महेश सिंह अधिकारी, हरीश जोशी ने बृहस्पतिवार को खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। खनन प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए इस बार पुलिस, राजस्व, वन एवं खनन प्रभाग की संयुक्त टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें