फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्राटाक को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
वीरान पड़े पुश्तैनी गांव खर्राटाक को फिर से आबाद करने की तैयारी में जुटे मां पूर्णागिरि धाम के तिवारी समुदाय के पुजारियों ने अब खर्राटाक को सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने को आवाज उठानी शुरू कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्माणाधीन श्यामलाताल-पोथ मार्ग को खर्राटाक तक पहुंचाने का आग्रह किया है। तिवारी समुदाय का शिष्टमंडल शनिवार को आयोजित हो रहे बहुउद्देश्यीय शिविर में विधायक कैलाश गहतोड़ी के समक्ष भी इस मांग को उठाएगा।

करीब 27 साल से वीरान पड़े अपने पुश्तैनी गांव को आबाद करने के लिए आगे आई समुदाय की नई पीढ़ी ने राज्य स्थापना दिवस से खर्राटाक स्थित श्री सिद्ध बाबा मंदिर में पांच दिनी जागर के आयोजन का निर्णय लिया है। इनका कहना है कि इस आयोजन का मकसद गांव को आबाद करना है। अब समुदाय के लोगों ने गांव को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए आवाज उठानी शुरू की है। पूर्णागिरि मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष किशन तिवारी एवं श्री सिद्ध बाबा जागर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री को बुनियादी सुविधाओं के लिए ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा है कि गांव को आबाद करने के लिए सड़क पहली जरूरत है। श्यामलाताल से पोथ तक 17 किमी सड़क काटी जा चुकी है, जो भविष्य में कोटकेंद्री से भैरव मंदिर से जुड़नी है। उनका कहना है कि पोथ से खर्राटाक की दूरी चार किमी और कोटकेंद्र से दो किमी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से खर्राटाक तक सड़क मंजूर करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि समुदाय का शिष्टमंडल शनिवार को बहुउद्देश्यीय शिविर में आ रहे क्षेत्रीय विधायक से मिलेगा और उन्हें खर्राटाक के दौरे का न्यौता देने के साथ ही गांव को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्राटाक को आबाद करने में हर संभव देंगे : गहतोड़ी
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि धाम के तिवारी समुदाय के पुजारियों द्वारा पुश्तैनी गांव को आबाद करने की पहल की प्रशंसा की है। साथ ही बुनियादी सुविधाओं के लिए हरसंभव मदद की बात कही है। विधायक ने कहा कि वीरान पड़े गांव को आबाद करने की तिवारी समुदाय की पहल से अन्य वीरान गांवों को भी आबाद करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें