फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक प्रतियोगिताओं में आरती, अनिस्था, ममता ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित शैक्षिक प्रतियोगिताओं में आरती, अनिस्था, ममता ने बाजी मारी। इसके अंतर्गत प्रधानाध्यापक प्रदीप कर्नाटक के निर्देशन में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में आरती चौरसिया ने पहला, सलमिया ने दूसरा, पुष्पा बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता में अनिस्था ने पहला, सुहानी ने दूसरा, हेमा ने तीसरा, सुलेख में आरती ने पहला, काजल ने दूसरा, मोसना ने तीसरा, कुर्सी दौड़ में ममता ने पहला, हिमांशु ने दूसरा, महक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कर्नाटक ने बताया कि पखवाडे़ के अंतर्गत बच्चों की खो, खो, कबड्डी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के आयोजन, निर्णायकों मे लक्ष्मी ओली, अनीता पचौरी, किरन, निर्मला ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें