चंपावत। सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ.बीडी सुतेड़ी परिवार की ओर से जिले के कुछ स्कूलों में कक्षा 11 के मेधावी छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए इस साल चार छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। चयनित छात्रों को दो दो हजार रुपये की धनराशि प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी।
छात्रवृति समिति की ओर से जीआईसी चंपावत के छात्र राकेश चंद्र शर्मा को श्री उमापति सुतेड़ी छात्रवृत्ति तथा जीजीआईसी की काजल खाती को श्रीमती गीता बची देवी छात्रवृति, जीजीआईसी खेतीखान की रजनी बोहरा को हीरादेवी ओली छात्रवृति तथा जीआईसी खेतीखान के सुमित सिंह देउपा को प्रयागदत्त ओली छात्रवृति के लिए चयनित किया गया। शुक्रवार को जीआईसी में राकेश चंद्र शर्मा को प्रधानाचार्य सीपी गहतोड़ी ने छात्रवृति का चेक वितरित किया। शनिवार को जीजीआईसी में प्रार्थना सभा में चयनित छात्राओं को छात्रवृति के चेक वितरित किए जाएंगे।