फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री में मोहन, रोहित, पूजा व पंकज रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। खेल विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित की गई क्रास कंट्री दौड़ में मोहन जोशी, रोहित रावत, पूजा गोस्वामी और पंकज कुमार अपने अपने वर्गों में पहले स्थान में रहे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री का शुभारंभ किया। प्रतिभागियों बालकों की अंडर-14 आयु वर्ग की चार किमी दौड़ में मोहन जोशी ने पहला, संजय जोशी ने दूसरा, सौरभ ने तीसरा, अंकित ने चौथा, आयुष न पांचवा तथा मंजीत नयाल ने छठा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग की पांच किमी की दौड़ में रोहित रावत, नरेंद्र बोहरा, गिरीश पंगरिया, पंकज भट्ट, अजय सिंह, मुकेश कुमार, महिलाओं की ओपन वर्ग में पूजा गोस्वामी, सोनू बिष्ट, ममता जोशी, दिशा गोस्वामी, साक्षी, नीमा मौनी तथा पुरूष वर्ग की दस किमी दौड़ में पंकज कुमार, धीरज जोशी, सुनील सिंह, सचिन सिंह, अमित कुमार, अंकित रावत पहले छह स्थानों में रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रदीप बोरा, अमित वर्मा, दिनेश शर्मा, चंदन अधिकारी, सुनील गड़कोटी, अतुल अधिकारी, गौरव पंत, राजेंद्र गहतोड़ी, नरेश जोशी थे।
विज्ञापन


योगेश, पूजा, गोविंद ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत)। क्रास कंट्री प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके तहत हुई जूनियर बालक वर्ग की चार किमी दौड़ में योगेश बोहरा, अमित बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, अजय कुमार, सागर जलाल व नितिन ढेक क्रमश: प्रथम छह स्थान पर रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बालिका ओपन वर्ग में पूजा बिष्ट, पूजा, प्रियंका वर्मा, सोनम बानो, किरन सामंत व नेहा भट्ट और पुरुष वर्ग मेें की दौड़ में गोविंद बोहरा, सुनील सामंत, संदीप माहरा, रिंकू माहरा, नीरज सिंह, रमेश सिंह महर पहले 6 स्थानों पर रहे। इस मौके पर खेल विभाग के चंद्रशेखर ओली, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा, जीवन राय, गोविंद मेहता, नवीन जोशी, जसवंत खड़ायत, जितेंद्र राय, मनोज कुमार, भूपाल धौनी, संजय नाथ, जगन्नाथ गोस्वामी आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें