फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में नामित अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। भारत मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिले के कुछ स्थानों पर 12 तथा 13 अगस्त को अत्यधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने आपदा बचाव में नामित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने तथा 24 घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी तहसीलदारों, कानूनगो, पटवारियों और क्षेत्रीय कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर तैनात रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना के घटित होने पर उसकी सूचना तहसील और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को किसी भी दशा में मोबाइल बंद न रखने तथा आसपास की पुलिस चौकियों, थानों से निरंतर संपर्क में बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए जनता से वर्षाकाल में अनावश्यक यात्रा से बचने तथा सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें