फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस लाख में छूटी बागों कर नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। बुधवार को यहां शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई) कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बागानों की नीलामी संपन्न हुई। क्षेत्र के छह बागों की नीलामी से सरकार को 23.86 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नीलामी से प्राप्त राशि बनबसा एसबीआई स्थित यूपी और उत्तराखंड के संयुक्त खाते में जमा की जाएगी।
उत्तराखंड और यूपी के अधिकारियों की मौजूदगी में बुधवार को यहां यूपी के अधिकार वाले बागानों की नीलामी संपन्न हुई। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्या के नेतृत्व में हुई नीलामी में रामबाग 11 लाख रुपये में सुभाष थपलियाल के नाम पर, ओम बाग 5 लाख रुपये में जावेद खान के नाम पर, रविंद्र बाग 4.40 लाख रुपये में भानु प्रताप के नाम पर, स्कूल पट्टी की नीलामी 3.35 लाख रुपये
विज्ञापन

मो. सोयब के नाम पर छूटी। इसके अलावा हामिद बाग की नीलामी छह हजार रुपये में देव सिंह के नाम, खुर्शीद बाग की नीलामी पांच हजार रुपये में राशिद के नाम पर छूटी। बता दें कि वर्ष 2015 में हुई बागों की नीलामी में सरकार को 38 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस मौके पर शारदा हेड वर्क्स के अधिकारी एनपी पंत, चंपावत सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछले साल तीन बार हुई थी नीलामी
बनबसा (चंपावत)। पिछले साल में कम राजस्व प्राप्त होने से बागों की नीलामी को दो बार निरस्त किया गया था। अधिकारियों की लापरवाही के चलते बागों की नीलामी से सरकार को खासा नुकसान हुआ था। पिछले साल 26 अक्टूबर को हुई नीलामी 22.57 लाख रुपये में छूटी थी। जिसे कम बता नीलामी दुबारा 22 दिसंबर को हुई जो 14.68 रुपये में छूटी। अप्रैल 2017 में तीसरी बार हुई नीलामी में सरकार को केवल 146100 रुपये ही प्राप्त हुए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें