चंपावत। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवान पवन सिंह सुगड़ा को श्रद्धांजलि दी गई। पीजी कॉलेज में हुई शोकसभा में छात्र-छात्राओं ने पवन की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। छात्र-छात्राओं का कहना था कि भारत ने अब पाकिस्तान को माकूल जवाब देना चाहिए। ताकि फिर किसी जवान को अपनी जान नहीं गंवानी पड़े। शोक सभा में नाथ सिंह बोहरा, नीरज रावत, रोहित सिंह, शेखर सिंह, चंचल, दीपक, हरीश अंकित, शुभम, अतुल मौजूद थे।