फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में विधायक निधि से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुरक्षा के लिहाज से जल्द ही विभिन्न चौराहों और मुख्य स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने इस संबंध में विधायक निधि से धनराशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने इस संबंध में डीएम डा.अहमद इकबाल को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नगर में चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न स्थानों और चौराहों पर सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरे लगाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस संबंध में पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सीसी कैमरे लगाने की जगह की तलाश की जा रही है। इस बीच विधायक ने जिला मुख्यालय में सीसी कैमरे लगाने का ऐलान किया है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विधायक ने मोबाइल से वार्ता कर डीएम को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें