फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी
विज्ञापन

चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। जिले के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के नोडल अधिकारी के रूप में प्राचार्य डॉ. शीतल सिंह भंडारी ने बताया कि बीए प्रथम, बीएससी प्रथम, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी है। इसके बाद आवेदन पत्रों का सत्यापन 17 से 24 जुलाई तक किया जाएगा। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने लोहाघाट, देवीधुरा, अमोड़ी, टनकपुर, बनबसा महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमानुसार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें