फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा बैराज पर रैड अलर्ट, वाहनों का संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा बैराज पर रेड अलर्ट, वाहनों का संचालन ठप
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। मंगलवार दोपहर एक बजे नदी का जलस्तर सर्वाधिक 155782 क्यूसेक पहुंच गया था, जो दो बजे 145370 क्यूसेक हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई वर्षा के बाद प्रात: सात बजे नदी का जलस्तर 129085 क्यूसेक हो गया था। इस कारण बैराज के गेट वाहनों के लिए बंद कर दिए गए। प्रात: समय छह बजे से आठ बजे वाला गेट केवल एक घंटे खुला। उसके बाद दस से 12, दो से चार बजे वाला गेट बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शारदा बैराज के कर्मचारी जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में 29 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें