फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में हुए निकाय चुनाव के परिणाम आने शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सीमा से सटे नेपाली क्षेत्र कंचनपुर जिले समेत प्रस्तावित प्रदेश संख्या सात में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। कंचनपुर महानगरपालिका में प्रमुख पद पर कांग्रेस को सफलता मिली है। यहां प्रमुख पद पर कांग्रेस के वीर बहादुर सुनार ने बाजी मारी। उपप्रमुख पद पर एमाले की सिनि गिरी ने जीत हासिल की है।


नेपाल में हुए दूसरे चरण के स्थानीय निकाय चुनाव में कंचनपुर की महानगर पालिका के प्रमुख पद पर कांग्रेस, उपप्रमुख पद पर एमाले ने जीत दर्ज की है। लालझांडी ग्रामपंचायत में माओवादी केंद्र ने सफलता हासिल की है। यहां ग्राम प्रमुख पद पर मदन सेन बडायक और उपप्रमुख पद पर सत्यदेवी चुनाव जीती हैं। प्रदेश संख्या सात में दार्चुला जिले के महाकाली नगरपंचायत में कांग्रेस ने सफलता प्राप्त की है। यहां प्रमुख पद पर हंसराज भट्ट और उपप्रमुख पद पर सुना बोरा चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकम ग्राम पंचायत में अध्यक्ष पद पर एमाले के परमानंद जोशी, उपाध्यक्ष पद माधवी जोशी, अपि हिमाल ग्राम पंचायत में एमाले के ही धर्मानंद मन्याल ने प्रमुख और उर्मिला बोहरा ने उप प्रमुख पद पर चुनाव जीतने में सफलता पाई है। बैतड़ी जिले में पंचेश्वर ग्राम पंचायत में एमाले के गोरखबहादुर चंद प्रमुख और बीना भट्ट उपप्रमुख पद का चुनाव जीती हैं। बझांग जिले में थलारा ग्राम पंचायत में भी एमाले के ही भुवनेश्वर उपाध्याय ने प्रमुख, गंगुदेवी खड़ायत ने उप प्रमुख पद पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें