काश्तकार पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाएं
चंपावत। चौड़ा मेहता साधन सहकारी समिति की सामान्य निकाय की बैठक में समिति से जुड़े काश्तकारों की संख्या बढ़ाए जाने के प्रयास किए जाने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट की अध्यक्षता और वासुदेव जोशी के संचालन में हुई बैठक में ब्लाक समिति के एडीओ संजय देव ने समिति से जुड़े काश्तकारों को समिति के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने समिति के वार्षिक लक्ष्य और लाभ वितरण के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने काश्तकारों का आह्वान किया कि वह पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर काश्तकारों ने कृषि, बागवानी के साथ-साथ वैज्ञानिक खेती पर अपने सुझाव दिए। बैठक में कमल चंद्र, अमरनाथ, नित्यानंद भट्ट, कुशल सिंह, मथुरा दत्त, गोपाल दत्त, बद्री दत्त, सुरेश राम, प्रकाश भट्ट आदि काश्तकार मौजूद रहे।