फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 लोगों को दी डिजिलॉकर की जानकारी

Fri, 04 Jan 2019 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत बस स्टेशन में डिजिलॉकर की जानकारी देते टीआई ज्योति प्रकाश। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 यातायात पुलिस की ओर से डिजिलॉकर को लेकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। खटकना पुल से लेकर मोटर स्टेशन तक चलाए गए जागरूकता अभियान में वाहन चालकों को डिजिलॉकर ऐप का प्रयोग करना सिखाया गया। यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए जागरूकता अभियान में अब तक 400 से अधिक लोगों को यातायात पुलिस द्वारा जानकारी दी जा चुकी है।  
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक ने बताया कि डिजिलॉकर एप को अपने र्स्माट फोन पर प्ले स्टोर से डॉउनलोड किया जा सकता है।  इसके माध्यम से वाहन चालक अपने वाहन से संबंधित दस्तावेज स्टोर कर सकते हैं । पुलिस चेकिंग के दौरान मांगे जाने पर उन्हें दिखा सकता है। इसके लिए एक बार ऑनलाइन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, बाद में यह ऑफलाइन भी कार्य करेगा। वाहन के कागजों के अलावा इसमें आधारकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेज भी इसमें स्टोर किए जा सकते हैं। वाहन चालकों के साथ आम लोगों ने भी डिजिलॉकर एप को डिजिटल इंडिया में एक सराहनीय कदम बताया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें