फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीजीआईसी लोहाघाट में गृह, रसायन विज्ञान समेत शिक्षकों के 4 पद रिक्त

Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। प्रवक्ता वर्ग में इंटर में 10 पद स्वीकृत हैं। छह पदों पर शिक्षक तैनात हैं। जबकि गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विषय का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई में असर तो पड़ ही रहा है साथ ही छात्र संख्या भी घट रही है। वर्ष 2024-25 में विद्यालय में छात्राओं की संख्या 389 थी। इस वर्ष संख्या 373 हो गई है। इसमें हाईस्कूल में लगभग 34 और इंटर में 40 बालिकाएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

वहीं व्यायाम शिक्षक नहीं होने से छात्राओं को खेलों का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है। द्रोणाचार्य के बिना ही वह विभिन्न खेलों की बारीकियां खुद से सीख रही हैं। विद्यालय में सामाजिक अध्ययन और व्यायाम शिक्षक का पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी विद्यालयों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें