फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग करते पकड़े गए 4 दुकानदार, जुर्माना

Wed, 27 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पॉलिथीन का उपयोग करते पकड़े गए 4 दुकानदार, जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बुधवार शाम को उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने औचक मुआयने में धरपकड़ की। आरोपी छह दुकानदारों पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पालिका इस रकम को वसूलेगी। महेंद्रा बेकरी पर दस हजार और विजय गड़कोटी, रमेश चंद्र तथा रोहित पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 24 दुकानों में रखी पॉलिथीन को सैंपल के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इन पॉलिथीनों में 50 माइक्रोन से अधिक की मोहर लगी थी, लेकिन पॉलिथीन के फटने से उनकी संदिग्धता के चलते सैंपल लिए गए हैं। छापे में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार भी साथ थे।

मोटर स्टेशन से हटाए गए छह फड़
 कमल भंडारी के ढाबे से घरेलू गैस सिलेंडर पकड़ा गया। सिलेंडर को जब्त कर पूर्ति विभाग से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम ने मोटर स्टेशन रोड के किनारे लगे छह स्थायी फड़ों को भी हटाया। यहां पर पहिए वाले ठेले लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका इन दुकानों के लिए तीन गुना छह फीट की जगह देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें