चंपावत कैंपस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश कराते बच्चे। स्रोत : कैंपस
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रवेश के लिए 557 छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराया है।
सोमवार को प्रवेश के पहले दिन बीए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में बीए में 30, बीएससी में तीन और बीकॉम में पांच छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। प्रवेश प्रभारी डॉ. अमित कश्यप ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया सुबह 10 से दो बजे से चलेगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से विद्यालय में जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
समर्थ पोर्टल की नोडल डॉ. रिचा तिवारी ने बताया कि 557 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किया है। 514 छात्र-छात्राओं ने प्रपत्रों के साथ फार्म भरा है।