भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में जूडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी विजेता रही।
सातवीं वाहिनी मिर्थी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 36वीं वाहिनी के सिपाही जीडी अमित कोहली ओवरऑल चैंपियन घोषित किए गए। वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाली 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़, सातवीं वाहिनी मिर्थी और 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सहायक सेनानी डा.अंबरीश कुमार, डा.वरुण कुमार आदि मौजूद थे।