फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंतर वाहिनी खो-खो और मैराथन में 36वीं वाहिनी लोहाघाट ने मारी बाजी

Wed, 03 Dec 2025 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट ​स्थित आईटीबीपी वाहिनी में आयोजित अंतरवाहिनी प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को पुरस
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) । छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में अंतर वाहिनी मैराथन और खो खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। अंतर वाहिनी खो-खो और मैराथन में 36वीं वाहिनी लोहाघाट ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कमांडेंट संजय कुमार ने अंतर वाहिनी मैराथन और खोखो प्रतियोगिता का समापन किया। उन्होंने प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के दिखाए गए जोश और जज्बे की सराहना की। इस दौरान आयोजित मैराथन और खोखो प्रतियोगिता में 36 वीं वाहिनी प्रथम स्थान पर और सातवीं वाहिनी द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में सातवीं वाहिनी से 12, 14वीं वाहिनी से 9 और 36वीं वाहिनी से 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पंकज शर्मा, उपसेनानी जितेंद्र सिंह रावत, डॉ. फिलिप गंगटे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें