चंपावत।जिला न्यायालय परिसर चंपावत और बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सभी न्यायालयों की ओर से कुल 360 वादों का निस्तारण कर लगभग 4,29,15,798 रुपये का सेटलमेंट किया गया।
शनिवार को जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता और सचिव भवदीप रावते के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत हुई। इसमें जिला बार संघ चंपावत और तहसील बार संघ टनकपुर के अधिवक्ता, नामित सदस्य, पैनल अधिवक्ता, बैंक अधिकारी और आमजन ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रथम पीठ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत की ओर से 127 वादों का निस्तारण कर 3,51,74,118 रुपये, द्वितीय पीठ सिविल जज जूडि न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर ने 107 वादों का निस्तारण कर 8,58,200 रुपये का सेटलमेंट और राजस्व विभाग ने 74 मामलों का निस्तारण किया। साथ ही प्री-लिटिगेशन के तहत मनी रिकवरी के 52 वादों का निस्तारण कर 68,83,480 रुपये का सेटलमेंट किया गया। संवाद