एसएसबी के सीमांत मुख्यालय रानीखेत सेक्टर हेड क्वार्टर पीलीभीत के कमांडेंट केसी राणा के निर्देश पर सोमवार को बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कांबिंग की। बूम में तैनात एसएसबी की 57 वीं बटालियन की सी कंपनी के कमांडर चंदन सिंह यादव के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने एसएसबी के डॉग स्क्वायड दल के साथ बनबसा क्षेत्र से कांबिंग शुरू कर चकरपुर, किलपुरा रेंज, सेेनापानी और कलौनिया के जंगल में करीब 35 किमी. की सघन कांबिंग की।
कांबिंग में एसओटीएफ के उप निरीक्षक विनोद टम्टा, एलआईयू के उप निरीक्षक भाष्कर बडोला, पुलिस उप निरीक्षक दामोदर भट्ट, वन विभाग के नवीन चंदोलिया, एसएसब की ए कंपनी के उप निरीक्षक दयाराम, उप निरीक्षक श्याम लाल, कांस्टेबल रोशन लाल, रिषु महरा, इम्तियाज खान, अनिल चौधरी, रूपेश क्षेत्रीय, धनेश्वर लाल आदि शामिल थे। उधर, कंपनी कमांडर चंदन सिंह यादव ने बताया कि एसएसबी की 57 वीं वाहिनी की सी कंपनी की ओर से 15 जनवरी को चिलियाघोल कैंप में मासिक ग्रामीण बैठक होगी।