फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 33 केवी का तार टूटा, चंपावत और लोहाघाट में गुल रही बिजली

Sat, 08 Nov 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। पिथौरागढ़ से चंपावत जिले को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन का तार डैंसली गांव के पास टूटने से चंपावत और लोहाघाट में शनिवार को दिन भर बिजली गुल रही। इस कारण 50 हजार से अधिक की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आठ घंटे से ज्यादा समय तक बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5:15 बजे दोनों जगह आपूर्ति बहाल हो पाई
विज्ञापन

चंपावत में सुबह करीब 6:30 बजे बिजली गुल हो गई। इससे लोगों के लिए सुबह के जरूरी काम करना मुश्किल हो गया। बिजली गुल होने से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल और बिजली आधारित कारोबार करने वाले लोग परेशान रहे। सीएससी में काम बैटरी बैकअप ठप होने से बंद रहा। चक्की व्यापारी अमित जोशी ने बताया कि बिजली गुल होने से देर शाम तक लोगों के आटा, चावल और अन्य चीजें पीस नहीं पाए। हालांकि बीच में एक-डेढ़ घंटे के लिए आपूर्ति बहाल हुई लेकिन फिर बिजली गुल हो गई।
व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह ने बताया कि बिजली गुल होने से नगर का बिजली संबंधी कारोबार भी प्रभावित रहा। एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि लोहाघाट पिटकुल में बिजली का तार टूटने से चंपावत समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों में सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।
विज्ञापन

लोहाघाट में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम के अभियंता अशोक कुंवर ने बताया कि पिथौरागढ़ से चंपावत जिले को जोड़ने वाली 33 केवी लाइन का तार शनिवार सुबह डैंसली गांव के पास टूट गया था। आपातकालीन वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जैंती फीडर से विद्युत सप्लाई की जा रही है। तार जोड़ने के कार्य में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ-साथ मजदूर भी जुटे रहे। उन्होंने बताया कि शाम करीब 5:15 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें