फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंई पेयजल योजना से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनाई गई सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से लोगों को नियमित रूप से पानी नहीं मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। इस योजना से बमुश्किल 35 प्रतिशत पानी मिल रहा है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने योजना से नियमित पेयजल आपूर्ति न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


दयाकिशन चतुर्वेदी, महेश चंद्र, भुवन चंद्र, शांति, देवकी, रेखा, पार्वती आदि का कहना है कि छमनियां तोक में सप्ताह में दो दिन भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों को लंबी दूरी तय कर गाड़-गधेरों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है।

पाटन गधेरे से बनाई गई सुंई लिफ्ट पेयजल योजना से लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। आए दिन योजना में दिक्कत आने से लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि नदी में पानी कम होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। लोगों की समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें