टनकपुर (चंपावत)। रिलायंस की जिओ मोबाइल कंपनी द्वारा भूमिगत केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन में को जल संस्थान बृहस्पतिवार को भी ठीक नहीं कर पाया। चार दिन में जल संस्थान लाइन को ठीक करना तो दूर इसके क्षतिग्रस्त हिस्से तक को नहीं तलाश पाया है। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कोतवाली की आवासीय कालोनी और न्यू टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में जल संकट बरकरार बना हुआ है। लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालांकि जल संस्थान की टीम लाइन ठीक करने में जुटी है। लेकिन उन्हें लीकेज नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि लाइन में आधा दर्जन से अधिक संभावित स्थानों में खुदाई कर देख जा चुका है, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी खुदाई कर क्षतिग्रस्त हिस्से को खोजने में जुटे हैं। ब्यूरो