फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग मतदाताओं ने वोट न करने वालों को दिखाया आइना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव के मतदान में किसी भी कारणवश वोट न कर पाने वालों को दिव्यांग मतदाताओं ने आइना दिखाया है। जिले में हुए मतदान में पचास फीसदी से अधिक दिव्यांगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग श्रेणियों के पंजीकृत 1210 दिव्यांग मतदाताओं में से 628 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में वोट की आहूति दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी आर्या ने बताया कि विभाग की ओर से शत प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक लाने के प्रबंध किए गए थे।

मोटर मार्ग की पहुंच वाले स्थानों पर वाहनों के माध्यम से और जिन स्थानों में सड़क की पहुंच नहीं थी उन जगहों पर डोली की व्यवस्था के साथ वालंटियर तैनात किए गए थे। इस कारण पचास फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए।
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग की ओर से जिले के चारों विकासखंडों में दिव्यांग मतदाताओं को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया था।

समाज कल्याण की मदद से बूथों तक पहुंचे 347 दिव्यांग
चंपावत। लोकसभा चुनाव में 628 दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले जिसमें 347 दिव्यांग मतदाताओं को समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से पोलिंग बूथों तक पहुंचाया गया।

स्वयं चल कर बूथों तक पहुंचे 231 दिव्यांग मतदाता
चंपावत। इसे दिव्यांग मतदाताओं की लोकतंत्र में गहरी आस्था ही कहेंगे कि दिव्यांगता के बावजूद जिले में 281 दिव्यांग मतदाता बिना किसी की सहायता के स्वयं ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें