फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलेगा चौपहिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडेय ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ खेल महाकुंभ की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें खेलों में अधिक से अधिक मौका देना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ समाप्त होने के बाद जिला स्तर पर खेल महाकुंभ प्रारंभ हो रहे हैं तथा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ आठ जनवरी से प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष फुटबॉल को भी खेल महाकुंभ में शामिल किया गया है। फुटबॉल में जिले से राज्य स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को चौपहिया वाहन पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। गोल करने में दूसरे स्थान पर रहने वाले और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गोलकीपर को मोटर साइकिल प्रदान की जाएगी।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तर पर विजेता टीम के सदस्यों को साइकिल व फुटबॉल किट दिए जाएंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फुटबॉल एकेडमी में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ में महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने कहा कि खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं प्रारंभ करने की कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले में न्याय पंचायत स्तर पर लगभग 2300 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, डीपीआरओ सुरेश बानी, एनआईसी के चंपक जोशी सहित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें