फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान है विकास का आधार: नरसिंह नंद जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय फोर्ती में शिक्षित समाज विकसित राष्ट्र विषय पर गोष्ठी हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जीवन की ऊंचाइयां छूने के लिए कई उपयोगी जानकारियां दी गई। पार्वती सुतेड़ी की अध्यक्षता और प्रधानाध्यापक आनंद मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक नरसिंहानंद जी महाराज ने किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि ओम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी ने राष्ट्रहित के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रधानाध्यापक मुरारी ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत के बल पर छात्र-छात्राएं कंप्यूटर ज्ञान के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत भाषा में पारंगत हैं।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक एलएस मेहता, किरन पंगरिया, सुमन राय, यामिनी जोशी, सुभाष बंधोपाध्याय, मदन उपाध्याय, त्रिलोचन उपाध्याय, सुमित्रा पुनेठा, ममता, शोभा, मनीषा, भुवनेश्वरी, मीना, रेखा, चंद्रा, मंजू, हेमा, प्रेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें