चंपावत। जिला मुख्यालय और लोहाघाट क्षेत्र के लोगों को 22 नवंबर तक रात में हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। दरअसल, 17 से 22 नवंबर तक सेना के हेलीकॉप्टर नैनीसैनी हवाई पट्टी से चंपावत और लोहाघाट के बीच रात में उड़ान का अभ्यास करेंगे।
इस संबंध में इंफेंट्री ब्रिगेड ग्रुप कमांडेंट हेडक्वार्टर की ओर से जिला प्रशासन को सूचित किया गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि यह सेना का नियमित अभ्यास उड़ान होगा।
उन्होंने आम लोगों से रात में हेलीकॉप्टरों की आवाज से नहीं घबराने की अपील की है।