फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य भर्ती के कारण कुमाऊं विवि का परीक्षा कार्यक्रम बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ ने सेना भर्ती के मद्देनजर विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि परिवर्तित करने की मांग उठाई है। इस बाबत छात्रसंघ ने कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. जीप्रकाश को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि 24 एवं 25 दिसंबर को कुमाऊं मंडल की सैन्य भर्ती है। महाविद्यालय के छात्रों में भर्ती में शामिल होने को लेकर खासा उत्साह है, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक सैन्य भर्ती अवधि में परीक्षा भी है।

ऐसे में सेना में भर्ती में शामिल होने के इच्छुक छात्र निराश हैं। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज, पूर्व अध्यक्ष सूरज प्रसाद, आनंद यादव, मनोज कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नरेश सिंह फिरमाल, अरुण कुमार, अक्षय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें