चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सिलिंगटाक ग्राम पंचायत में शनिवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान हीरा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2019 की कार्ययोजना तैयार की गई। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत ने ग्राम पंचायत में मनरेगा से किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामीणों को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विभागीय कार्यो की जानकारी दी। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन के लिए दो पात्र लाभार्थियों का चयन, राशनकार्ड के लिए तीन, वृद्धावस्था तथा दिव्यांग और विधवा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन भी किया। आवास योजना के तहत छह और पांच जॉब कार्ड धारकों का नवीनीकरण किया गया। बैठक का संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगीता आर्या ने किया। इस दौरान एबीडीओ बीबी जोशी, एडीओ पंचायत अशोक कुमार उपस्थित रहे।