फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रभिन्न स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने पेश किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के दीनदयाल इंटर कॉलेज इंद्रपुरी में दो दिनी ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को शिक्षक हरीश कलौनी के संचालन में हुए विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ रमेश राम, डॉ.एमपी सिंह ने बाल वैज्ञानिकों को विभिन्न जानकारियां दी। महोत्सव के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन, गणित में पाइथागोरस परिमेय आदि के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी ने महोत्सव के आयोजन पर प्रकाश डालने के साथ अतिथियों का स्वागत किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.कुंदन बोहरा, जीआईसी बापरू के प्रधानाचार्य सीपी गौतम, एके निरंजन, उमेद सिंह बिष्ट, नवीन पंत आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। ब्लॉक समन्वयक गड़कोटी ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्णायकों में जगदीश अधिकारी, आर्येंद्र गंगवार, अर्जुन छतोला, भरत कुमार, माधवानंद जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें