फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सर्वदलीय उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद ने एक बार फिर से छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग उठाई है। इस संबंध में आंदोलनकारी परिषद के प्रदेश महामंत्री भवान सिंह परवाल के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन


कहा गया है कि राज्य बनने के 18 साल बाद भी विभिन्न सरकारें खास आंदोलनकारियों का मूल्यांकन नहीं कर पाई हैं। आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण के लिए गठित विभिन्न समितियों और उप समितियों की सिफारिश के बावजूद भी हर बार चिन्हीकरण के लिए मानक बदलते रहने से मुख्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण नहीं हो पा रहा है।

कहा गया है कि यदि छूटे हुए आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण नहीं किया जाता है तो दिसंबर प्रथम सप्ताह से धरना प्रदर्शन शुरू कर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें