फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मियों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बढ़ी पेंशन का लाभ नहीं मिलने से गुस्साए सेवानिवृत्त कर्मी पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम से वार्ता के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


पालिका के सेवानिवृत्त कर्मी सातवें वेतन आयोग द्वारा बढ़ी पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर 25 सितंबर से पालिका परिसर में धरने पर बैठे थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने कर्मचारियों को उनके प्रपत्र तैयार कर संबंधित विभागों को भेजने का आश्वासन दिया इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर दिया।

वार्ता में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद, राकेश वाल्मीकि, नन्ही देवी, राम कुमार, विशंभर, शकुंतला, माया देवी, रामश्री, रमेश वाल्मीकि आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें