फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस में उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ पर हुई बारिश के बाद शारदा नदी में अत्यधिक गाद (मलबा) आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद कर दी गई है। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर हाउस और यूपीसीएल के लोहियाहेड विद्युतगृह में उत्पादन ठप हो गया है। नदी का पानी साफ होने के बाद ही पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने के साथ ही शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी प्रशासन ने मंगलवार सुबह छह बजे पावर चैनल की जलापूर्ति रोक दी। एक घंटे बाद सुबह सात बजे यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने भी शारदा नहर में पानी छोड़ना बंद कर दिया। इससे एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन बंद हो गया। शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल मंगलवार शाम सात बजे तक के लिए पावर चैनल और नहर की जलापूर्ति ठप रहेगी। पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ने के बाद मध्यरात्रि एक बजे बाद ही दोनों पावर स्टेशनों में फिर से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि नहर में सिल्ट जमने एवं टरबाइन की ब्लेडों की सुरक्षा के चलते नहर और पावर चैनल की जलापूर्ति बंद करनी पड़ती है। पानी छोड़ने के करीब छह से आठ घंटे बाद ही पावर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू हो पाता है।

एनएचपीसी के मुख्य अभियंता विद्युत अमिताभ झा के मुताबिक इन दिनों टनकपुर पावर स्टेशन में 99 मेगावाट और लोहियाहेड पावर हाउस में 33 से 36 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। बता दें कि इस वर्ष नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की पानी सप्लाई सात बार बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें