फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की बिजली 21 घंटे गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम की 11 हजार केवि लाइन पर बुधवार रात पेड़ गिरने से समूचे धाम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। 21 घंटे से अधिक समय तक धाम क्षेत्र में लोग बिना बिजली के परेशान रहे।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब आठ बजे पूर्णागिरि मार्ग पर ठूलीगाड़ के पास विशालकाय पेड़ गिरने से बिजली लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विभाग ने बूम तक तो बिजली आपूर्ति रात में ही सुचारु कर दी थी, लेकिन बूम से आगे मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र की आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार सुबह से ही विभाग की टीम लाइन की मरम्मत में जुट गई थी।

शाम साढ़े पांच बजे धाम क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु हो सकी। वहीं, मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय के अलावा हेम चंद्र पांडेय, भैरव पांडेय, हरीश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजू तिवारी, महेश पांडेय आदि पुजारी एवं व्यापारियों ने विभाग की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में 22 घंटे तक रहा ब्लैक आउट
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर बाराकोट के पास च्यूरानी में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में 22 घंटों तक ब्लैक आउट की स्थिति रही। बुधवार दोपहर बाद ठप हुई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सुचारु हो पाई।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि कई किमी तक विद्युत लाइन और पोलों को नुकसान पहुंचने के कारण मरम्मत का कार्य देर तक चला। ऊर्जा निगम की टीम ने रात और दिन लगातार मशक्कत कर आपूर्ति बहाल करने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें