फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनवालगांव में तेंदुए का आतंक, 5 बकरियों को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रीठा साहिब के बिनवालगांव में तेंदुए का आतंक मचा है। शनिवार रात तेंदुए ने गांव में पांच बकरियों को निशाना बनाया। परेशानहाल लोगों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने, तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की वन विभाग से मांग की है।
विज्ञापन


लधियाघाटी के बिनवालगांव और आसपास के लोग बीते कुछ समय से तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। शनिवार रात तेंदुए ने त्रिलोचन बिनवाल की पांच बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। त्रिलोचन की 12 बकरियां जंगल चरने गई थी, मगर सात ही बकरियां वापस आई। खोजबीन में रविवार को पांच बकरियां तेंदुए के हमले में मृत मिली। ग्रामीणों ने वाकये की जानकारी वन विभाग को दी है। ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें