फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज समारोह में जमकर थिरकीं महिलाएं और बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। महिला सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज समारोह में महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने तीज पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि इस तरह आयोजनों से न सिर्फ महिलाओं को एक मंच में आने का बल्कि एक-दूसरे को भावनाएं समझने का भी मौका मिलता है।

उत्सव गार्डन में हुए समारोह का शुभारंभ रिटायर्ड शिक्षिका जानकी खर्कवाल ने दीप जलाकर किया। शम्मी कोहली की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महिलाओं और बच्चों ने गीत, नृत्य, ग्रुप डांस आदि की शानदार प्रस्तुति दी। संस्था की संरक्षिका निधि गुप्ता ने संस्था द्वारा जन एवं महिलाओं के हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन


समारोह का संचालन कल्पना आर्य एवं प्रज्ञा शर्मा ने किया। रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ। आयोजन में संस्था की महामंत्री ममता गर्ग, कोषाध्यक्ष सरिता मित्तल, बीना अग्रवाल, छवि गुप्ता आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें