फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल को वितीय स्वीकृति प्रदान की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिला मुख्यालय में स्वीकृत बेस अस्पताल को वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


डीएम के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बेस अस्पताल के निर्माण के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम की भूमि स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित की जाए। इसके अलावा चंपावत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्यालय खोले जाने, विभिन्न मोटर मार्गों को वित्तीय स्वीकृति दिए जाने, खेल स्टेडियम की मंजूरी दिए जाने, महाविद्यालय में विज्ञान सहित स्नातकोत्तर विषयों के लिए पद सृजित किए जाने, सीवर लाइन का निर्माण किए जाने, आईटीआई में नए ट्रेड खोलने, जेल भवन के स्थान पर सांस्कृतिक मंच निर्माण किए जाने तथा पॉलीटेक्निक के अधूरे भवनों का निर्माण पूर्ण कराने आदि की मांगें प्रमुखता से उठाई गई हैं। डीएम को ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, भूपेंद्र सिंह, नारायण सिंह, नारायण राम टम्टा, लक्ष्मी लाल साह, हरीश चौधरी, रमेश सिंह मनराल, बीसी राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें