चंपावत। मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कोतवाली और थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपराध गोष्ठी और सम्मेलन के पहले सत्र में पुलिस कर्मियों की कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
शनिवार को पुलिस लाइन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने की। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना स्तर पर होने वाले अपराधों की रोकथाम और निरोधात्मक कार्रवाई का लक्ष्य निर्धारित करने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए मोबाइल एप का सहारा लेने, किरायेदारों का सत्यापन न करने पर उनका पुलिस एक्ट में चालान करने के निर्देश दिए।
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा संबंधी किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इससे पूर्व हुए सम्मेलन में बलवंत सिंह, खुशाल सिंह, हयात नाथ, रविंद्र सिंह, प्रीति पांडेय आदि की समस्याओं का समाधान किया गया। अपराध गोष्ठी में सीओ राजन सिंह रौतेला, अभिसूचना निरीक्षक अमर सिंह गुंज्याल, भूपेंद्र सिंह बृजवाल, रतनमणि पांडेय, विनोद पांडेय, शिव सिंह गुंसाई, अनुराग सिंह, दीपा बिष्ट, हिमांशु पंत, श्याम चरण जोशी, विद्याधर जोशी, विजय राय सहित सभी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
वन्य जीव तस्करों को पकड़ने वाली टीम सम्मानित
चंपावत। मासिक अपराध बैठक में बीते दिनों बनबसा क्षेत्र से बाघ और तेंदुए की खाल पकड़ने वाली पुलिस टीम के मनीष खत्री, सुरेंद्र खड़ायत, ललित पांडेय, विनोद यादव तथा अभिसूचना इकाई के भाष्कर बडोला, बृजेश कुमार, जीवन चंद्र, नवल किशोर, दीपक प्रसाद, मनोज बैरी, भूपाल चंद, कमल धानिक, संजय दोसाद और तनवीर आलम को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से प्राप्त प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।